इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का एमकॉम प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। अभ्यर्थी बृहस्पतिवार सुबह से रिजल्ट देख सकेंगे।
प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग में संपर्क कर सकते हैं। कटऑफ और काउंसलिंग की तिथि विभाग से ही घोषित होगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि एमएससी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट एक-दो दिनों में घोषित किए जाएंगे।
सभी वर्ग के 235, ओबीसी के 205, एससी के 178 और एसटी के 127 या इससे अधिक अंक
केपी में प्रवेश
बीएड : केपी ट्रेनिंग कालेज प्राचार्य के अनुसार कला वर्ग में 279 और विज्ञान मे 260 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी 31 जुलाई को दिन में 11 बजे संपर्क करें। कला वर्ग के अंतर्गत बीकॉम और एमकॉम के अभ्यर्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
श्यामा प्रसाद में आज प्रवेश
बीए : ओबीसी और अल्पसंख्यक के शून्य या इससे अधिक, एससी और एसटी के सभी तथा पीएच एवं खेल कोटा
बीएससी बायो - एससी के सभी
बीकॉम : सामान्य के 80 या इससे अधिक अंक
सीएमपी में आज प्रवेश
विधि : ओबीसी के 148 और एससी के 115 या इससे अधिक अंक
एडीसी में आज प्रवेश
विधि : सभी वर्ग के 145 या इससे अधिक अंक
आर्य कन्या डिग्री कालेज
बीए : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी