कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों के बचाने के लिए नगर निगम के सैनिटाइजेशन कार्य की कमान महापौर ने संभाल ली है। सोमवार से महापौर पैदल भ्रमण कर अपनी निगरानी में सैनिटाइजेशन करा रही हैं। मंगलवार को बैरहना, मधवापुर तो बुधवार को कीडगंज, नई बस्ती, पूरा ढाकू इलाके में सैनिटाइजेशन कराया।
सैनिटाइजेशन के दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने लोगों को घरों में रहने के लिए हाथ धोने, उचित दूरी बनाए रखने जैसी बातें बताकर जागरूक किया। गऊ घाट चौराहे पर सैनिटाइजेशन का समापन कराकर वह चली गईं। इस मौके पर पार्षद किरन जायसवाल, पार्षद अकीलुर्रहमान, चीफ वार्डेन अनिल कुमार, रौनक गुप्ता, जीएम जलकल हरिश्चंद्र बाल्मीकि, जोनल अधिकारी संजय मामगई समेत अन्य नगर निगम कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।