फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने जन्मदिन पर काटा केक, पार्षदों ने दी बधाई

विज्ञापन
Mayor cut cake on birthday, councilors congratulated - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। नगर निगम में मंगलवार को पार्षदों ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर 43 किलो का केक काटकर महापौर को शुभकामनाएं दी गईं। समर्थकों ने 43 किलो मिठाई और डेढ़ कुंतल फल बंधवा स्थित हनुमान मंदिर के बाहर गरीबों में वितरित किया।
विज्ञापन

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके कार्यालय पहुंचे। महिला पार्षद कुसुम लता गुप्ता, नीलम यादव, सरस्वती देवी,निक्की कुमारी ने उनका माल्यार्पण किया। वहीं पार्षद फजल खान, दीपक कुशवाहा, अमरजीत सिंह, नेम यादव, राजेंद्र पालीवाल, मनोज श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, विवेक साहू, अंजलि द्विवेदी, अब्दुल समद, अनिल केसरवानी, मनोज गुप्ता, रवि द्विवेदी, व्यापारी नेता सतीश केसरवानी आदि ने भी पुष्प गुच्छ देकर उनके चिरायु होने की कामना की। नगर निगम परिसर में लोगों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें