फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया और नसीमुद्दीन के खिलाफ गरजे भाजपाई

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर  की पत्नी और बेटी के खिलाफ बसपाइयो द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले बसपाइयो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां मायावती और बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी विपिन  कुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य के आह्वान पर प्रदेश भर में ‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाइयो का कहना था कि लखनऊ में बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी ने जानबूझकर अपने कार्यकर्ताओं को उकसाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की  पत्नी एवं बेटी के खिलाफ अशब्द कहलवाएं। कार्यक्रम में सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने कहा भारत में बेटियों को पूजा जाता है और दया शंकर  की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करवाई गई। भाजपा नेता विजय मिश्र ने कहा कि नन्हीं सी बच्ची के खिलाफ की गई टिप्पणी अशोभनीय है।

डा. एलएस ओझा ने कहा कि बसपा को चाहिए कि वे अपने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे। इसके पूर्व कलक्ट्रेट में पार्टी नेता सुबोध सिंह, सुशील मिश्र, राजू शुक्ला, शशांक त्रिपाठी आदि नेता तमाम विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, अमर नाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, शशि वार्ष्णेय, अनीता सचान, डा. कमला सिंह, शिवेंद्र मिश्र, अखिलेश कुमार सिंह, पदुम जायसवाल, प्रीति सिंह, किरन जायसवाल, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें