फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर कुंभ नगरी में जनसमुद्र, पहली से बारहवीं तक स्कूल आज बंद

Tue, 05 Feb 2019 12:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के मौनी अमावस्या पर्व पर सोमवार को अमृत पुण्य पाने के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ा। देश-दुनिया के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। चार ग्रहों की युति और सोमवती अमावस्या का संयोग मोक्षदायी मानकर रविवार देर रात शुरू हुआ भीड़ का रेला 24 घंटे बना रहा।

विज्ञापन


कुंभ नगरी में आई भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिले के नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के सभी विद्यालय पांच फरवरी को बंद करने का निर्देश दिया है। डीएम की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी जारी निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से जुड़े सभी स्कूल-कॉलेजों पर लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें