फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महास्नान: शंकराचार्य के साथ पुलिस की झड़प, जूना अखाड़े के साथ जाने से रोका, अकेले किया स्नान

Mon, 04 Feb 2019 09:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन

दूसरे शाही स्नान पर सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती को जूना अखाड़े के साथ स्नान करने से रोक दिया गया। इसे लेकर शंकराचार्य उनके श्रद्धालुओं की मौके पर मौजूद एक पुलिस उपाधीक्षक के साथ काफी झड़प भी हुई। जबकि इससे पहले वाले शाही स्नान पर शंकराचार्य ने जूना अखाड़े के साथ ही स्नान किया था। 

विज्ञापन


जिस समय जूना अखाड़े के संत और नागा सन्यासियों का जुलूस शाही स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच नरेंद्रानंद का रथ उसमें शामिल होने पहुंचा तो वहां तैनात पुलिस उनके रथ का जूना के साथ जाने से रोक दिया। इस पर जब शंकराचार्य के भक्तों ने पुलिस से कारण पूछा तो बताया गया कि उन्हें ऊपर से आदेश है कि शंकराचार्य का रथ जूना के साथ शाही स्नान में नहीं जाएगा।

काफी देर तक तकरार के बाद नरेंद्रानंद बिना किसी अखाड़े के अपने भक्तों के साथ संगम पहुंचकर स्नान किया। इस मामले में नरेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि यह सब योगी सरकार जानबूझकर करवा रही है। कुंभ क्षेत्र में संतों के बीच माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले शाही स्नान पर उन्होंने जूना की साथ ही डुबकी लगाई थी। इस बार उनके साथ साजिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें