फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mauni amavasya 2021: संगम पर उमड़ा आस्था का जन सागर, स्नानार्थियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा (देखें तस्वीरें)

Thu, 11 Feb 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में मौन डुबकी लगाने का मेला प्रशासन का दावा
  • 130 सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र पर रखी गई नजर
  • 08 घाटों पर मौनी अमावस्या का हुआ स्नान
विज्ञापन
prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर संगम तट पर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। आस्था की लहरें कोरोना संक्रमण के डर को बहा ले गईं। न किसी को थकने की चिंता न अपनों से बिछड़ने की फिक्र। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्ति के रंग में रंगे जन सैलाब में हर कोई संगम के रास्ते पर ही बढ़ता रहा। आधी रात से ही संगम समेत माघ मेला क्षेत्र के आठ घाटों पर मौन डुबकी की होड़ मच गई। इस दौरान संगम पर उमड़े श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया।

विज्ञापन

prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
तीर्थराज प्रयागराज में बृहस्पतिवार को श्रवण नक्षत्र में दुर्लभ षष्ठग्रही योग में मौन डुबकी के लिए देश के कोने-कोने से आधी रात को ही भक्ति का कारवां उमड़ने लगा। सिविल लाइंस हो या फिर झूंसी, फाफामऊ, नैनीसे संगम की ओर जाने वाली सड़कें। हर तरफ  से अमावस्या स्नान के लिए कहीं हाथों में झंडा निशान लिए समूहबद्ध टोलियां चलती रहीं तो कहीं एक-दूसरे का हाथ थामे लोग बढ़ रहे थे।

prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
सिर पर गठरी, हाथ में झोला और ऊपर से पूरे परिवार को सहेजते हुए बढ़ने की ललक देखते बन रही थी। लाल मार्ग, काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग पर सुबह सात बजे तक तिल रखने भर की जगह नहीं बची। महिलाओं के समूह गंगा मैया के गीत गाते चल रहे थे,  तो उन्हीं मार्गों पर संतों की टोलियां ढोल, मंजीरे पर भजन करने में लीन रहीं। घाटों पर मनौतियां मानने वाले बाजे गाजे के साथ डुबकी लगाने पहुंच रहे थे। चाहे स्नान घाट हों या संतों-कल्पवासियों के शिविर। हर तरफ  जन ज्वार हिलोरें मारता रहा।

prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के रेला के बीच संगम समेत काली, त्रिवेणी और मोरी मार्गों पर बने स्नान घाट शाम तक पैक रहे।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुगम यातायात के लिए पूरे मेला क्षेत्र को पैदल पथ में तब्दील कर दिया गया था। इस दौरान पांटूनपुलों के अलावा अन्य मार्गों से वाहनों को संगम क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया गया। 

prayagraj news : मौनी अमावस्या मेले में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएफ) की महिला फोर्स। - फोटो : prayagraj

मौनी अमावस्या पर अक्षयवट-सरस्वती कूप में नहीं मिला प्रवेश

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप को आम श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया। इस वजह से हजारों श्रद्धालुओं को वापस होना पड़ा। इस दौरान किले में स्थिति अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन आम भक्त नहीं कर सके।

prayagraj news : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। - फोटो : prayagraj

मौनी अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा 

माघ मेेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में जनसैलाब उमड़ गया। कोरोना संक्रमण काल में  यह पहला मौका रहा जब प्रयागराज में एक ही स्थान पर इतनी भीड़ जुटी। गंगा मैया के जयकारे के साथ बुधवार की रात से शुरू हुआ मौनी का स्नान गुरुवार को दिन भर जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहने से संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। 

prayagraj news : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। - फोटो : prayagraj
बुधवार की तरह गुरुवार को भी माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के  स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आने का क्रम जारी रहा। अमावस्या  तिथि 10 फरवरी  बुधवार रात 12.19 बजे लगा जो गुरुवार रात 11.48 बजे तक रहेगा। उधर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आठ किलोमीटर क्षेत्र में बनाए गए आठ स्नान घाट में लोगों के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी मेला क्षेत्र में करवाई गई।
विज्ञापन

prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पांच हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती रही। ड्रोन कैमरे से भी मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाती रही। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों और बसों से लोगों के आने का क्रम भी जारी रहा। भीड़ की वजह से जिला प्रशासन द्वारा गंगा पर बने शास्त्री पुल पर ट्रैफिक सुबह से ही रोक दिया गया। इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ रूट की बसों का संचालन झूंसी से किया गया। चित्रकूट, विंध्याचल के लिए बसें नैनी से संचालित की गईं। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आज मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें