फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा के कारोबारी की प्रतापगढ़ में हादसे में मौत, साथी घायल

Tue, 07 Apr 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा के मृतक मुअज्जम की फाइल फोटो
विज्ञापन
बाइक से प्रतापगढ़ के कुंडा जाते समय रविवार को देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मुर्गा कारोबारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घायल को मऊआइमा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासी मुअज्जम अली उर्फ शेबू (28) पुत्र ननकू मुर्गा कारोबारी था। वह अपने मित्र ग्राम पूरे मती निवासी शेबू उर्फ मोहम्मद शमीम (25) पुत्र मोहम्मद इस्लाम के साथ बाइक से रविवार देर शाम प्रतापगढ़ के कुंडा जा रहा था। जैसे ही दोनों लखनऊ प्रयागराज हाईवे के ग्राम मझिलगांव के निकट पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मुअज्जम की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी शेबू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि शेबू को मऊआइमा के ग्राम बागी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें