थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के डाभी मजरे में सोमवार को ससुराल में फंदे से विवाहिता अंतिमा का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
घूरपुर बाजार निवासी मृतका के पिता फूलचंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले फोन पर अपने साथ मारपीट की जानकारी दी थी। अंतिमा ने पिछले वर्ष जून माह में संदीप कुमार से प्रेम विवाह की थी। उसका एक माह का बेटा भी है।
फूलचंद ने आरोपी पति के खिलाफ करछना थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।