फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊआइमा: गला घोंटकर आरती की गई थी हत्या, पीएम में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़ातोड़ दबिश

Mon, 06 Dec 2021 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मऊआइमा में मासूम की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

बेनीपुर गांव की सात वर्षीय बालिका का अपहृरण कर गला दबाकर हत्या करने की पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। पुलिस बालिका की हत्या मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है। हालांकि हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन


बतादें कि थाना मऊआइमा बेनीपुर निवासी श्रीराम मुसहर की बेटी आरती (7) 30 नवबंर को घर के पास खेलते हुए अपहृरण कर लिया गया था। मामले में आरती के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश में जुटी हुई थी। उधर रविवार को गांव के पास स्थित झाड़ी में आरती की गला घोटकर हत्या कर फेंक दिया गया। पुलिस शव को बरामद करते हुए पीएम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में आरती की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्ठि हुई है। वहीं आरती की हत्या मामले में पुलिस द्वारा फरार चल रहे पड़ोसी बच्चे लाल पुत्र नन्हें लाल के खिलाफ अपहृरण कर हत्या समेत कई मामलों में मुकदमा पंजीकृत करते हुए रिपोर्ट कायम कर तलाश में जुट गई है। जबकि फरार हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें