फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उड्डयन मंत्रालय पहुंचा कोलकाता फ्लाइट बंद होने का मामला, महज चार उड़ान के बाद ही बंद हो गई थी

Fri, 28 Jul 2023 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार तीन जुलाई को एलाइंस एयर ने प्रयागराज-कोलकाता उड़ान शुरू की थी। इस फ्लाइट का संचालन हर सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को होना था। 14 जुलाई तक इस विमान ने प्रयागराज से कोलकाता के बीच कुल चार फेरे लगाए। इसके बाद इस फ्लाइट का संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से कोलकाता के लिए शुरू हुई एलाइंस एयर की सीधी उड़ान बिना किसी सूचना के अचानक बंद कर दिए जाने का मामला उड्डयन मंत्रालय पहुंच गया है। सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि कोलकाता फ्लाइट का एलाइंस एयर को नया स्लॉट मिले, ताकि वहां जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिले।

विज्ञापन


दरअसल सोमवार तीन जुलाई को एलाइंस एयर ने प्रयागराज-कोलकाता उड़ान शुरू की थी। इस फ्लाइट का संचालन हर सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को होना था। 14 जुलाई तक इस विमान ने प्रयागराज से कोलकाता के बीच कुल चार फेरे लगाए। इसके बाद इस फ्लाइट का संचालन बंद हो गया। इस दौरान जिन यात्रियों ने अपनी बुकिंग करवाई थी, उन्हें अब मायूस होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर स्लॉट न मिलने की वजह से एलाइंस को यह सेवा बंद करनी पड़ी।

कोलकाता उड़ान दो वर्ष के अंतराल के बाद भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल के अथक प्रयास से शुरू हुई थी। इस संबंध में उन्होंने डीजीसीए और एलाइंस एयर प्रबंधन से भी वार्ता की थी। फिलहाल लोकसभा सत्र की वजह से केशरी देवी इन दिनों दिल्ली में ही है। उन्होंने यह मामला उड्डयन मंत्रालय तक पहुंचा भी दिया है। सांसद ने कहा कि अगले सप्ताह इस संबंध में उनकी मुलाकात केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से होनी है। इस दौरान नागपुर, हैदराबाद आदि शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का भी मुद्दा उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें