फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्र के क्षमता की पहचान व मूल्यांकन तकनीक से रूबरू हुए गणित के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से सीबीएसई के क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय (सीओई) नोएडा के सहयोग से गणित शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों को अध्यापन कौशल बढ़ाने समेत कई तकनीकी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

सिटी समन्वयक वीके मिश्रा के मुताबिक शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह द्वितीयक स्तर पर योग्यता आधारित मूल्यांकन पर केंद्रित है, ताकि शिक्षक शिक्षण कौशल को बेहतर बनाकर छात्रों की क्षमता का सटीक मूल्यांकन कर सकें। विषय विशेषज्ञ के तौर पर वे खुद और उनके साथ गणित के विशेषज्ञ डॉ. नितेश कुमार सिंह शिक्षकों को नई पद्धतियों की जानकारी दे रहे हैं।
वीके मिश्रा के मुताबिक इसमें भाग लेने वाले शिक्षक अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि कर पाएंगे। साथ ही, विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए इसका सकारात्मक उपयोग कर सकेंगे। आयोजन से शिक्षकों समेत छात्रों का समग्र विकास होगा। शनिवार को भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। अमर उजाला ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें