फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 1265 प्रगणकों और 214 पर्यवेक्षकों को सामग्री उपलब्ध

Thu, 21 May 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में 22 मई से 21 जून तक प्रस्तावित मकान सूचीकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फूलपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को एसडीएम अविनाश सिंह यादव की देखरेख में 1265 प्रगणकों और 214 पर्यवेक्षकों को जनगणना किट और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सभी कार्मिकों को आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध करा दी गई है। फूलपुर तहसील के चारों विकास खंड क्रमशः फूलपुर, बहरिया, बहादुरपुर और सहसों के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को किट और डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन के लिए जनगणना मोबाइल ऐप, 127 रिजर्व प्रगणकों को भी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार तक लगभग 80 प्रतिशत वितरण कार्य पूरा हो चुका था, बुधवार को शेष कर्मचारियों को सामग्री उपलब्ध कराकर वितरण प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर एसडीएम अविनाश सिंह यादव, तहसीलदार रविशंकर सिंह, नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव, रणविजय सिंह, रविंद्र रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें