फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ग्रामीणों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ बताया

Thu, 21 May 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के लाभ से ग्रामीणों को कराया गया परिचित ।
विज्ञापन
ब्लाॅक सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता अभियान के तहत किसानों को इसके लाभ से परिचित कराया गया। इसमें सॉलेरियम कंपनी के सिटी हेड कामता मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारी शुभम पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी और मयंक शुक्ला ने लोगों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को एक लाख आठ हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक में लोगों को जागरूक करने के लिए सॉलेरियम कंपनी का चयन किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना और बिजली बिलों से मुक्ति दिलाना है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, सचिव, ग्राम प्रधान, ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के लाभ से ग्रामीणों को कराया गया परिचित ।

ब्लॉक सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के लाभ से ग्रामीणों को कराया गया परिचित ।

ब्लॉक सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के लाभ से ग्रामीणों को कराया गया परिचित ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें