अमिलिया तरहार गांव स्थित मसुरिया देवी धाम में 25 नवंबर से एक माह का मेला शुरू होगा। मेले की तैयारियां अभी तक शून्य हैं। पूरा क्षेत्र गंदगी से पटा है, जिससे बाहरी दुकानदार निराश हैं। शृंगारकर्ता सत्य प्रिय सोनकर ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने नल, पानी के टैंकर, एंबुलेंस, चिकित्सकों, प्रकाश और पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन
अस्थायी शौचालयों के निर्माण की भी मांग की गई है। उधर, मेला आयोजक अमरेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी बारा को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बलि गृह व मेला क्षेत्र में अव्यवस्था फैला रहे हैं। एसडीएम अर्पित कुमार ने तहसीलदार अनिल पाठक को जांच का आदेश दिया। एसीपी वेदव्यास मिश्र ने कहा कि व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।