फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमादम मस्त कलंदर पर झूमे सभी

Sun, 28 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी महोत्सव में पांचवें दिन मंच स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। सूफियाना गायकी को परवान चढ़ाते हुए कबीर एवं जलज ने गजलों से शाम सजाई। उन्होेंने ‘छाप तिलक सब छीनी से मोसे नैना मिलाइके/बात अजब कह दीनी से मोसे नैना मिलाइकै’ सुनाकर समां बांधा। श्रोताओं से रिश्ता जोड़ने के बाद उन्होंने सुनाया, ‘दमादम मस्त कलंदर, सिंधरी दा, सेवन दा, सखी शाहबाज कलंदर, अली दा पहला नंबर...’ तो हर कोई झूमे बिना नहीं रह सका।
विज्ञापन

आरती से शुरुआत के बाद मंच गायकों के नाम रहा। सूफी गायक मानक अली के न आने से लोग मायूस जरूर हुए लेकिन जलज और कबीर ने उन्हें अपने सुरों के जादू से सम्मोहित किया और पूरे समय तक बांधे रखा। बाद में ऑल इंडिया मुशायरे में हाशिम फिरोजाबादी, डॉ.जावेद नसीमी, कमरुल हसन सिद्दकी, सैफ बाबर, डॉ.असलम इलाहाबादी, अख्तर अजीज, नजीब इलाहाबादी, मखदूम फूलपुरी आदि शायरों ने शायरी में समय और समाज का सच उकेरा। हालांकि मशहूर शायर मुनव्वर राना और मंजर भोपाली की गैरमौजूदगी लोगों को अखरी।
त्रिवेणी महोत्सव के अंतिम दिन पार्श्व गायक जावेद अली जहां अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे वहीं सिनेतारिका अमीषा पटेल अपने ग्रुप के साथ लुभाएंगी। इसके अलावा डॉ.हरिओम की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें