शनिवार को हुए प्रयाग संगीत समिति के 79वें दीक्षांत समारोह में मेरिट में आने वाले 42 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। 14 को गोल्ड और 28 को सिल्वर के अतिरिक्त पांच को स्पेशल अवार्ड भी दिए गए।
प्रभाकर में रवींद्र संगीत के लिए असम की उपासना राय, भरत नाट्यम में दिल्ली की सिमरन, कथक सतना की आकांक्षा मिश्रा, नजरूल गीत के लिए असम की चित्रायता सेन गुप्ता, ओडिसी नृत्य के लिए असम की ही अस्मिता विश्वास, तबला के लिए हरियाणा के अंकित भारद्वाज, गायन दार्जिलिंग की मधुरिमा पाल और तंत्रवाद्य के लिए रायगंज की मधुदानी को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। प्रवीण में गायन के लिए अनंत प्रकाश राव को गोल्ड और शुभंकर डे , प्रियंवदा को सिल्वर मेडल दिया गया। तबला में भानूदय कुमार को गोल्ड और सुप्रिया सिंह को सिल्वर कथक में अंजली गौड़ गोल्ड और अंकिता सेठ, नीलाक्षी को सिल्वर पदक प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कृष्ण गुहा के निर्देशन में बबिता, पूजा मौर्या, अंजली भरद्वाज, अंकिता द्विवेदी आदि ने वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष मिलन मुखर्जी, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के निबंधक बलराम सिंह ने परीक्षा आख्या प्रस्तुत की। संचालन अरुण कुमार जायसवाल ने किया।