फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: त्रिवेणीपुरम गेट के पास लगी भीषण आग

Wed, 24 Jun 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर झूंसी में त्रिवेणीपुरम गेट के बगल में झाड़ियों में लगी भीषण आग और वह
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर त्रिवेणीपुरम गेट के पास झाड़ियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची । किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात तकरीबन 11:15 बजे त्रिवेणीपुरम गेट के पास खाली स्थान पर झाड़ियों से धुएं के साथ-साथ आग की लपटें उठने लगी। देखते-देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान हाईवे पर गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, पास में खुली पंक्चर बनाने की दुकान को आग की लपटों से बचा लिया गया। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई। थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें