जंघई बाजार में शनिवार रात साढे़ आठ बजे अचानक आटो पार्टस की दुकान में आग शार्ट सर्किट से लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन
प्रयागराज के जंघई बाजार निवासी शिवबाबू गुप्ता की आटो पार्टस की दुकान बाबा नगर में स्थित है वह रोज तरह शनिवार को भी दुकान बंद करके घर चले गए। रात साढ़े आठ बजे अचानक आग की तेज लपटे निकलने पर बाजारवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन काफी देर तक दमकल की गाड़ी न पहुंचने पर लोगों ने खुद ही आग बुझाना शुरू कर दिया।
बाद में दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक लाखों का माल राख हो चुका था। दुकान में ऑटो पार्ट्स के अलावा एक बाइक और ऑटो रिक्शा भी खड़ा था जो आग की भेंट चढ़ गए। सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया की रात 10 बजे फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया इसके पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया था। वहीं दुकानदार शिवबाबू गुप्ता का कहना है कई लाख का नुकसान हुआ है।