Prayagraj News : छानबीन करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
शबनम ने पुलिस को बताया, रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। नमाज पढ़ने के लिए वह रोज भोर में उठ जाती थी। शनिवार को भी चार बजे के करीब वह उठी। उसने कई बार खटखटाया, फोन भी किया लेकिन शबा नहीं उठी, न ही कोई जवाब मिला।
सुबह छह बजे तक शबा के नहीं जगने पर वह घर के पीछे की ओर गई तो पिछला दरवाजा खुला मिला। भीतर जाने पर शबा चारपाई पर खून से लथपथ मृत पड़ी मिली। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। बगल में ही उसकी मासूम बेटी बिलख रही थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और फिर पुलिस आ गई।
Prayagraj News : मां के पास सो रहे बच्चे को खरोंच तक नहीं आई।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही। तब तक मायके पक्ष के लोग व अन्य रिश्तेदार भी जुट गए। करीब नौ बजे पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवाना चाहा तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि पहले भी इसी तरह मृतका के देवर की हत्या कर दी गई थी, जिसमें मामला रफा-दफा कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी यमुनापार, सीओ मेजा ने बहुत समझाया तब जाकर 12.30 बजे के करीब शव मर्चरी भेजवाया गया।
फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आई है। परिजन किसी रंजिश के बाबत कुछ बता नहीं पाए हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार