फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, 17 वर्षीय पति अभिरक्षा में

Fri, 03 Jul 2026 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने दहेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 17 वर्षीय पति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी की ईंट से वार कर हत्या की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने दहेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 17 वर्षीय पति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी की ईंट से वार कर हत्या की थी। इसके बाद माता-पिता की मदद से शव को बोरे में भरकर फतेहपुर के खागा क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंक दिया था।

विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने 13 जून को थाना बारा में तहरीर दी थी कि 11 जून के बाद से उसका अपनी बेटी (22) से संपर्क नहीं हो सका। ससुराल पहुंचने पर सास-ससुर ने उसके कहीं चले जाने की बात कही। उन्हें बेटी के साथ अनहोनी की आशंका है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एक जुलाई को फतेहपुर की खागा पुलिस कुछ कपड़े, जेवर और महिला के शव की फोटो लेकर बारा थाने पहुंची, जिसके आधार पर मायका पक्ष ने विवाहित बेटी की पहचान की। बृहस्पतिवार को उन्होंने बारा थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता लगाया कि 12 जून को फतेहपुर के खागा क्षेत्र से मिला अज्ञात महिला का शव लापता विवाहिता का ही था। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए बृहस्पतिवार को लालापुर क्षेत्र से 17 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया।

पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि पत्नी का उसके माता-पिता से दहेज को लेकर अक्सर विवाद होता था। झगड़ों से परेशान होकर उसने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद माता-पिता ने शव को बोरे में भरकर खागा क्षेत्र में फेंक दिया था।
वर्जन

12 जून को विवाहिता की लाश खागा में बोरे में मिली थी। मृतका के पिता ने कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की है। शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी पहले ही पंजीकृत कर ली गई थी। मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दहेज हत्या की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - वेद व्यास मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त बारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें