फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 23 Oct 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतका भदोही की रहने वाली थी और पांच साल पहले उसकी शादी सलोरी निवासी जयशंकर सरोज से हुई थी। जयशंकर सब्जी विक्रेता है। शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पूनम नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। 
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज के सलोरी में रहने वाली पूनम (28) ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मायकेवालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका भदोही की रहने वाली थी और पांच साल पहले उसकी शादी सलोरी निवासी जयशंकर सरोज से हुई थी। जयशंकर सब्जी विक्रेता है। शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पूनम नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। 

विज्ञापन



बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह फांसी पर लटकी मिली। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव मर्चरी भेजवाया। उधर जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि मायकेवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें