फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फंदे से लटकी मिली विवाहिता, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में बुधवार की दोपहर एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भदोही के कैंदा गांव निवासी गणेश मिश्रा की बेटी सपना (24) की शादी छह माह पहले हंडिया के पृथ्वीपुर गांव निवासी श्यामसुंदर तिवारी के बेटे अंकित तिवारी के साथ हुई थी। श्याम सुंदर पत्नी और छोटे बेटे अमन के साथ नागपुर में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। अंकित और सपना गांव में दादी के साथ रहते थे। बुधवार को अंकित किसी काम से बाहर गया था। दोपहर में जब सपना अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकली तो अंकित की दादी ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दादी ने दरवाजा खोला। सपना फंदे से लटक रही थी। बदहवास दादी ने अंकित तक सूचना दी। अंकित घर पहुंचा। सपना के मायके वालों को फोन किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक मायकेवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें