थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन का पूरा घीनपुर निवासी मोहम्मद मोहीद ने बताया कि बेटी शबाना ने एक वर्ष पूर्व गांव के साबिर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। मोहीद का आरोप है कि शबाना के ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। जिस वजह से वह बीमार पड़ गई। उसका सही से इलाज नहीं कराया जा रहा था।
पुलिस से शिकायत पर ससुरालियों ने स्वरूप रानी अस्पताल में शबाना को भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मायके वाले शबाना का शव घर लेकर चले आए और मंगलवार को सुबह मऊआइमा थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।
जिसके बाद पुलिस ने शबाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता मोहम्मद मोहीद ने मऊआइमा थाने में शबाना के पति साबिर, ससुर अब्दुल हफीज,जेठ साकिर व सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।