फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रक्षाबंधन के एक दिन पहले चमका बाजार, राखियों और मिठाइयों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर इस बार प्रयागराज के बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। त्योहार के एक दिन पहले शहर के बाजारों में राखी के साथ-साथ मिठाई, नए कपड़े, गिफ्ट, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, कॉस्मेटिक्स और ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुमान के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से रक्षाबंधन तक संगम नगरी में तकरीबन 220 करोड़ रुपये कारोबार होने का अनुमान है। बाजार में इस बार सामान्य धागे वाली राखियों के अलावा डिजाइनर, ब्रेसलेट, मोती, स्टोन और विशेष संदेश वाली राखियों की खासी मांग रही।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बाजार में 10-20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध रहीं, जिनमें 60 से 125 रुपये तक की रेंज सबसे ज्यादा बिकी, जबकि चंदन और मोती वाली राखियां 100 से 250 रुपये तक में बिकीं। कुछ भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के लिए मनी बुके भी खरीदे।
विज्ञापन


चांदी की लाइटवेट राखियां बहनों ने भाइयों के लिए की पसंद
- सराफा बाजार पर सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों का साफ असर दिखाई दिया। सर्राफा कारोबारी दिनेश सिंह ने बताया कि कीमती धातुओं के दाम बढ़ने के कारण बाजार में लाइटवेट राखियां उपलब्ध हैं। सोने की ऊंची कीमतों के चलते इस बार नौ कैरेट और 14 कैरेट सोने की हल्की राखियां भी बाजार में लाई गईं, ताकि ग्राहकों का बजट न बिगड़े। बहनों ने चांदी की पांच से 10 ग्राम वजन वाली हल्की और आकर्षक राखियों को बढ़-चढ़कर खरीदा।

मिठाई की दुकानों पर दिन भर रही चहल-पहल
मिठाई बाजार में भी पूरे दिन जबरदस्त चहल-पहल बनी रही। शहर की नामी-गिरामी दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। एक प्रसिद्ध दुकान के संचालक रोहित केसरवानी के मुताबिक, त्योहार पर पारंपरिक मोतीचूर के लड्डू लोगों की पहली पसंद बने रहे। वहीं एक और दुकान के संचालक अंकित अग्रवाल ने बताया कि सेहत और स्वाद को ध्यान में रखते हुए ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयों और शुद्ध घी से तैयार विशेष मिठाइयों की भी भारी डिमांड दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें