फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बदले हुए रास्ते से चलेंगी वंदे भारत समेत कई ट्रेनें

Fri, 22 Jul 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा शुक्रवार को डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई। जोन के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22436/22435 नई दिल्ली -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 24, 26,  27, 29 एवं 30 जुलाई को रामबाग की बजाय प्रयाग, फाफामऊ, जंघई के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज रामबाग-बनारस रेलखंड के हंडिया खास-रामनाथपुर स्टेशन के मध्य किए जा रहे दोहरीकरण कार्य की वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का रास्ता अगले कुछ दिनों के लिए बदला जा रहा है। जिन ट्रेनों का रास्ता बदला जा रहा है उसमें प्रमुख रूप से वंदे भारत, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा शुक्रवार को डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई। जोन के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22436/22435 नई दिल्ली -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 24, 26,  27, 29 एवं 30 जुलाई को रामबाग की बजाय प्रयाग, फाफामऊ, जंघई के रास्ते चलेगी।


इसके अलावा इसी मार्ग से  12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 25 से 30 जुलाई तक, 22132 बनारस-पुणे 27 जुलाई, 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 जुलाई, 15268 लोकमान्य तिलक (ट.)-रक्सौल एक्सप्रेस 25 जुलाई वं  01052 मऊ-लोकमान्य तिलक (ट.) एक्सप्रेस 30 जुलाई को चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाग आने एवं यहां से जाने वाली छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त 

दोहरीकरण कार्य की वजह से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा प्रयागराज रामबाग से आने एवं यहां से जाने वाली छह ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 05170/05169 प्रयागराज रामबाग-बलिया 24 से 30 जुलाई तक, 05173/05174 प्रयागराज रामबाग-बनारस 25 से 30 जुलाई एवं 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग 24 से 30 और 05138 प्रयागराज-मऊ  25 से 30 जुलाई तक निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें