प्रयागराज रामबाग-बनारस रेलखंड के हंडिया खास-रामनाथपुर स्टेशन के मध्य किए जा रहे दोहरीकरण कार्य की वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का रास्ता अगले कुछ दिनों के लिए बदला जा रहा है। जिन ट्रेनों का रास्ता बदला जा रहा है उसमें प्रमुख रूप से वंदे भारत, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा शुक्रवार को डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई। जोन के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22436/22435 नई दिल्ली -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 24, 26, 27, 29 एवं 30 जुलाई को रामबाग की बजाय प्रयाग, फाफामऊ, जंघई के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा इसी मार्ग से 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 25 से 30 जुलाई तक, 22132 बनारस-पुणे 27 जुलाई, 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 जुलाई, 15268 लोकमान्य तिलक (ट.)-रक्सौल एक्सप्रेस 25 जुलाई वं 01052 मऊ-लोकमान्य तिलक (ट.) एक्सप्रेस 30 जुलाई को चलेगी।