फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश में पानी से लबालब हो गईं कई सड़कें, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े दस से करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी लेकिन, आवागमन मुश्किल कर दिया। फूलपुर की अधिकांश सड़कें बारिश में पानी से लबालब हो गईं। जिस वजह से राहगीरों का चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन


इफको गेट के सामने से निकले वीरकाजी- महुलिया जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले ढाई दशक से मरम्मत की बांट जोह रहा है। मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस संपर्क मार्ग पर सोमवार को बारिश होते ही भारी जल जमा हो गया। मंगलवार को पानी बरसा तो सड़क तालाब में तब्दील हो गई। किसी प्रकार भोपतपुर से सिंगरामऊ जाने वाला संपर्क मार्ग भी गड्ढों में तब्दील है। जगह-जगह जलभराव हो गया है, ऐसे में सड़क पर चलना मुश्किल है।

यही नहीं गंगापार की सबसे बड़ी फूलपुर सब्जी मंडी में भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों की आढ़तों सहित गोदाम तक बारिश का पानी पहुंच गया। जिससे व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन




झमाझम बारिश से शुरू हो गई धान की रोपाई



पिछले दो दिनों से फूलपुर इलाके में हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पानी के अभाव में सूख रही धान की नर्सरी में जहां रंगत आ गई है, वहीं किसानों ने धान की रोपाई का काम भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को फूलपुर के करूआड़ीह, देवली, बसनेहटा, जमुआ, अमोलवा, आरा कला, आगरा पट्टी, सिंगरामऊ आदि गांवों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें