फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबादियों के लिए योगी की झोली में कई तोहफे

Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नवाबगंज और प्रीतमनगर में जनसभाओं के दौरान नई घोषणा तो कोई नहीं की लेकिन उनकी झोली में इलाहाबाद के लिए कई तोहफे हैं, यह बातों-बातों में ही समझा गए। उन्होंने इनवेस्टर्स समिट का जिक्र करते हुए जहां 35 लाख बेरोजगारों की आंखों में रोजगार के सपने जगाए वहीं डिफेंस कॉरीडोर को इलाहाबाद तक लाने और अयोध्या एवं चित्रकूट से आने वाली सड़क को फोरलेन करने की योजना भी समझाई।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि युनेस्को द्वारा कुंभ मेले को धरोहर का दर्जा दिया गया है। इलाहाबाद में अगले वर्ष लगने वाले कुंभ के सफल आयोजन के लिए सरकार ने 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की। इससे पूर्व कभी भी किसी सरकार ने इतनी रकम कुंभ के लिए आवंटित नहीं की है। सभा का संचालन विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह गौर, सुबोध सिंह, कमलेश कुमार, अजय राय, अभिषेक शुक्ला, रवि केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, मृत्युंजय तिवारी, अमर वैश्य मुन्ना भइया, विक्रमजीत भदौरिया, अनीता सचान, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

चुनावी सभा के बहाने सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रिझाने का भी पूरा प्रयास किया। चुनावी मंच के माध्यम से सीएम ने तमाम भर्तियों का ब्योरा भी रख दिया। कहा कि सरकार अगले दो वर्ष में पांच लाख रोजगार देगी। प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार तमाम विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 1.62 लाख पद पुलिस के भरे जाने हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1.37 लाख पदों पर शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से भी 37 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा विज्ञापन निकाले जाने की प्रक्रिया की जाएगी। सीएम ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा की गई भर्तियों की सीबीआई जांच का भी जिक्र किया। कहा कि जांच में अगर कोई अफसर या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। योगी के मुताबिक सरकार की मंशा है कि नियुक्तियों में पारदर्शिता अपनाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें