फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: ट्रक और महिंद्रा पिकअप में भीषण टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

Tue, 19 Nov 2019 12:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रक और महिंद्रा पिकअप वैन में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज के भीरपुर चौकी के पास प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर मंगलवार सुबह ट्रक और महिंद्रा पिकअप वैन में भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान छह अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए करछना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन


हालांकि कुछ घायलों की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज योगेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भेजा। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया गया कि महिंद्रा पिकअप वैन मंगलवार सुबह मांडा रैपुरा गांव से फूल लेकर नैनी स्थित फूल मंडी जा रहा था। आर्गन हॉस्पिटल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वैन खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन


इस दौरान पिकअप में बैठे करीब 14 लोग गाड़ी के नीचे दब गए। जो लोग बाहर गिरे वे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की ओर से सभी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें