फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भोले के भक्तों की राह सजाने के लिए सड़कों पर उतरे अफसर

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारी का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
सावन में कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बुधवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के साथ दशाश्वमेध घाट, मनकामेश्वर मंदिर और कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि भोले के भक्तों को यात्रा और दर्शन के दौरान किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने दशाश्वमेध घाट पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, ड्रोन से निगरानी कराने और पीए सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की तैयारी की भी समीक्षा की गई। डीएम ने घाटों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी संकेत लगाने को कहा। इसके अलावा शास्त्री ब्रिज के नीचे सीढ़ियों और मार्ग की सफाई, अंदावा-हंडिया कांवड़ मार्ग की मरम्मत, गड्ढों को तत्काल भरने और विद्युत लाइनों की सुरक्षा जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान निरीक्षण के दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी ट्रैफिक नीरज पांडेय, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें