फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बने आईआरईएफके के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
हड़ताल पर जाते रेलकर्मी
विज्ञापन
इंडियन रेलवे इंपलाइज फेडरशन (आईआरईएफके) के राष्ट्रीय अधिवेशन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के जोनल महामंत्री मनोज पांडेय को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को नियुक्त किया गया। रविवार को कोरल क्लब में हुए चुनाव में मनोज अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उनके निर्वाचित होने के बाद रेलकर्मियों ने जश्न भी मनाया।
विज्ञापन


कोरल क्लब में चुनाव अधिकारी एसएन ठाकुर और चुनाव पर्यवेक्षक पीके कौशल की देखरेख में हुए चुनाव में मनोज के अलावा आरसीएफ इंपलाइज यूनियन कपूरथला के महामंत्री सर्वजीत सिंह फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अमरीक सिंह, उपाध्यक्ष के लिए एसपीएस यादव, परमजीत सिंह खालसा, संजीव कुमार सक्सेना, एनएन बनर्जी, राम किशोर पाल, विभाष घोष, अच्युतानंद पटेल, कालीदास मंडल, डा. आरजे कमल उसरी, प्यारे लाल बेरवा, के नागेश्वर राव, एसमुनि राजू, प्रदीप बनर्जी निर्वाचित किए गए। नरसिंह को वित्त सचिव, जुमेर दीन को संगठन सचिव, राजेंद्र पाल को अतिरिक्त महासचिव चुना गया।

इसके अलाव सचिव के  पद पर पार्थो बनर्जी, संजय तिवारी, रतन चंद, सहायक सचिव के लिए कृष्ण कुमार, उमेद सिंह, एसपी साह्रू, आलोक चंद्र प्रकाश, सुभाष बाग्ची, सुभाष चटर्जी, पीके महापात्र, तरसेम कुमार, भरत राज, मथुरा लाल, जयंत शाह एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष पासवान, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार मीना, हरिकेश, सुधीर, तापस रंजन चटर्जी और किशानु भट्टाचार्य का चयन हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी ने एक्टू से संबद्ध होने की घोषणा की। इस अवसर पर एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर ने कहा कि मौजूदा सरकार स्वरोजगार के नाम पर सरकारी कर्मचारियों की कटौती कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण रेलवे समेत तमाम विभागों में रिक्त पड़े हजारों पद हैं। रेलवे की दो मान्यता  प्राप्त यूनियन के ढुलमुल नीति के कारण सरकारी कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें