फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों में वित्तीय प्रबंधन की पढ़ाई अनिवार्य

Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
cbse net
विज्ञापन
 बाजार में वित्तीय प्रबंधन (फाइनेंशियल मैनेजमेंट) की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए सीबीएसई ने अपने स्कूलों में इस कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड ने अपने स्कूलों में चालू शैक्षिक सत्र से ही लागू कर दिया है। सीबीएसई की ओर से सभी संबद्ध स्कूलों केप्रधानाचार्यों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की ओर से यह कोर्स नौवीं एवं दसवीं के छात्रों के लिए शुरू किया जा रहा है। अब तक इस कोर्स को छात्रों की पसंद पर छोड़ रखा गया था, अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है। सीबीएसई ने वित्तीय प्रबंधन के दैनिक जीवन में बढ़ रहे उपयोग को देखते हुए बोर्ड की ओर से यह पहल की गई है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि फाइनेंशियल मैनेजमेंट का कोर्स पूरी तरह से वोकेशनल है। सीबीएसई स्कूलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस कोर्स को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ मिलकर तैयार किया गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ही छात्रों को प्रमाण पत्र जारी करेगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फाइनेंशियल मैनेजमेंट की पढ़ाई स्कूलों में होगी, जबकि परीक्षा ऑनलाइन होगी। सीबीएसई स्कूलों में शुरू होने वाला यह कोर्स पूरी तरह से बाजार की आवश्यकता पर आधारित है। इस कोर्स के जरिए युवाओं को वित्तीय सर्विसेज सेक्टर में नौकरी तलाशने में कारगर होगी।
विज्ञापन


स्टॉक एक्सचेंज देगा प्रशिक्षण
- सीबीएसई के अनुसार छात्र नए कोर्स को स्कूलों में छठें विषय के रूप में पढ़ेंगे। कोर्स को शुरू करवाने से पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडी और कामर्स के शिक्षकों को भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज प्रशिक्षित करेगा।
- कोर्स-वोकेशनल,
- कोर्स का नाम- फाइनेंशियल मैनेजमेंट
- अवधि- दो वर्ष
- कक्षा- नौवीं एवं दसवीं
- उद्देश्य- छात्रों को मार्केट के फाइनेंशियल मैनेजमेंट की जानकारी देना

स्कूलों में फाइनेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई से छात्रों केकरियर को फायदा होगा, इससे अभिभावक भी लाभान्वित होंगे। छात्रों को बाजार की ग्रोथ के बारे में जानकारी मिल सकेगी। छात्रों को जानकारी मिलेगी कि कम पैसे में बड़ा बिजनेस कैसे खड़ा किया जाए।
विज्ञापन

मोनिका दत्त, प्रधानाचार्या पतंजलि ऋषिकुल, सीबीएसई स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें