फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीपीजीसीएल में रूफटॉफ सोलर का मंडलायुक ने किया उद्घाटन

Wed, 25 Mar 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
पीपीजीसीएल परिसर बारा कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त एवं कंपनी के लोग
विज्ञापन
तहसील स्थित प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (पीपीजीसीएल) परिसर में मंगलवार को रूफटॉप सोलर पी वी लैब का उद्घाटन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने टाटा पावर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। मंडलायुक्त ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार, तकनीकी दक्षता के विकास तथा युवाओं को आधुनिक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के अंतर्गत विकसित इस ईवी सोलर लैब का उद्देश्य ऊर्जा एवं संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ती तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस लैब के माध्यम से सोलर पैनल स्थापना, विद्युत प्रणाली तथा रिन्यूएबल ऊर्जा से जुड़े विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनोखा धागा पहल के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन लैब का भी शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएवी सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, बारा, प्रयागराज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान हिमाल तिवारी, अशोक पांडा, प्रेरणा गौतम आदि उपस्थित रहे।

पीपीजीसीएल परिसर बारा कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त एवं कंपनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें