फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मासूम बच्ची के साथ युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 21 Feb 2020 07:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
molested
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह इलाके के एक बाजार में एक कारोबारी द्वारा घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची  के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया ।घटना की जानकारी होते हरकत में आई पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मंसूराबाद इलाके की रहने वाली एक महिला जिसका पति परदेश में रहता है। बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि  महिला की सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और मासूम  के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। दरिंदे के चंगुल से छूटी अबोध बच्ची रोते हुए घर पहुंची और घटना को अपनी मां से बताते हुए जमीन पर गिर पड़ी।

मां बेटी को लेकर थाना नवाबगंज पहुंची। जहां पर सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव पहले से मौजूद थे। रोते हुए बच्ची ने घटना को बताया तो पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी रोहित जायसवाल निवासी नवाबगंज को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें