फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में मोदी ने दी एनसीआर की मिसाल

Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मन की बाद
विज्ञापन
इलाहाबाद शहर की बैंक रोड, निराला आर्ट गैलरी और अब कंपनी बाग की दीवारों पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग निकट भविष्य में इलाहाबाद जंक्शन और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी दिख सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अलीगढ़ स्टेशन की दीवारों एवं सीढ़ियों पर बनाई गई पेंटिंग की खूब तारीफ की है। उन्होंने इस तरह के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने की वकालत की है। पीएम की तारीफ पाकर एनसीआर प्रशासन ने इलाहाबाद समेत जोन के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी होनहार छात्र-छात्राओं के सहयोग से इस तरह की पेंटिंग आदि बनवाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक संगठन से जुड़े छात्र-छात्राआें के सहयोग से अलीगढ़ स्टेशन पर किए गए सौंदर्यीकरण का जिक्र करते हुए उसकी सराहना की है। वहां स्टेशन की दीवारों, पिलर, गेट एवं सीढ़ियों आदि पर सुंदर पेंटिंग के साथ स्टेशन की दीवारों पर कूड़े में फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों में वर्टिकल गार्डन बना कर उसे सुंदर बनाने का प्रयास किया गया है। इस गार्डन से स्टेशन की खूबसूरती भी बढ़ी है।   पीएम ने यह भी कहा है कि अगर अलीगढ़ जाएं तो वहां के स्टेशन का जरूर दीदार करें। पीएम से तारीफ पाकर एनसीआर प्रशासन ने ऐसे संगठनों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से जोन के अन्य स्टेशनों का भी सौंदर्यीकरण करने की तैयारी की है। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि निश्चित ही अलीगढ़ स्टेशन को सजाने एवं संवारने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा की गई पेटिंग सराहनीय कदम है। जोन के अन्य स्टेशनों पर भी यह बदलाव आने वाले दिनों में लोगों को देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें