फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पिटाई में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मलाक हरहर में सात दिन पहले बकरी चोरी की शिकायत पर बेरहमी से पिटाई में घायल गोविंद प्रसाद (30) ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गांव में तनाव फैल गया। फिलहाल, परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया है। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों में से दो को हिरासत में ले लिया है। एहतियातन गांव में फोर्स भी तैनात कर दी है।
विज्ञापन

मलाक हरहर गांव का लकी कुमार परिवार सहित रविवार को निमंत्रण में शामिल होने रिश्तेदार के यहां गया था। भाई गोविंद घर पर था। उसका आरोप है कि रात में कुछ लोग घर में घुस आए और वहां बंधी बकरी ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और मौके से भाग निकले।
पिटाई में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर गांव के ही कुनाल, धनी, मनी और राहुल समेत छह नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। वह 25 लाख रुपये के मुआवजे समेत अन्य मांगों पर अड़े थे। बाद में पुलिस के समझाने पर शांत हुए।
थानाध्यक्ष फाफामऊ अश्वनी सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। नामजद आरोपियों में से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि मारपीट दोनों पक्षों से हुई थी और दोनों की तहरीर पर केस भी दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें