फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पत्नी को फोन पर कहा- जान देने जा रहा हूं और फंदे से झूला युवक

Fri, 28 Aug 2026 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जौनपुर स्थित ससुराल से लौटे पूरामुफ्ती के मादपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (22) ने पत्नी को फोन पर कहा- जान देने जा रहा हूं, इसके बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
crime - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर स्थित ससुराल से लौटे पूरामुफ्ती के मादपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (22) ने पत्नी को फोन पर कहा- जान देने जा रहा हूं, इसके बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बड़े भाई मनोज ने बताया कि प्रवीण की अप्रैल में जौनपुर में शादी हुई थी। बुधवार को वह पत्नी से मिलने अपनी ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया और वह घर लौट आया। इसके बाद पत्नी को फोन कर खुदकुशी करने की बात कही। यह सुनकर पत्नी और उसके भाई ने पड़ोसियों को जानकारी दी।

पड़ोसी जब प्रवीण के घर पहुंचे तो वह कमरे में फंदे से लटका था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता था। बड़ा भाई श्रवण रेलवे में नौकरी करता है। दूसरे भाई मनोज ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिला बुजुर्ग का शव

कैंट के नेवादा स्थित गंगा नगर में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे कमरे में बुजुर्ग रवि (60) का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच में बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक, रवि कमरे के अंदर थे। काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो लोगों ने कमरे में जाकर देखा। वहां उनका शव पड़ा था। कैंट पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें