महंत ने कहा है कि कोई भी कहीं जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। मुनव्वर राणा भी अगर पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो बेशक जा सकते हैं। लेकिन, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पश्चिम बंगाल भी भारत का ही अंग है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि जहां तक यूपी में अगली सरकार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी और सीएम योगी ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी होंगे।
मुनव्वर राणा अगर पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो वे तैयारी कर लें और अपना मकान और जमीन बेचकर कभी भी जा सकते हैं। हालांकि महंत ने कहा कि एक शायर के रूप में मुनव्वर राणा की पूरे देश में एक अच्छी पहचान थी। हिंदू और मुसलमान सभी धर्मों के लोग उनका आदर और सम्मान करते थे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह के वह लगातार विवादित बयान दे रहे हैं, उससे उनकी छवि पर भी असर पड़ा है।
कांवड़ यात्रा पर रोक का किया स्वागत
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के फैसले का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि धार्मिक आस्था और परंपरा जरूरी है, लेकिन लोगों का जीवन बचना उससे कहीं ज्यादा जरूरी है। इसको देखते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, कांवड़ संघों और दूसरे साधु संतों ने भी सीएम योगी से यह मांग की थी कि इस वर्ष कावड़ यात्रा पर रोक लगाई जाए। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की है कि वह मस्जिदों से एलान करें कि लोग अपने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करें और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए बकरीद का त्यौहार सादगी से मनाएं।