फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बस सेवा से दूर मकदूमपुर के ग्रामीण

Tue, 04 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीणों ने मकदूमपुर चौराहा तक बस सेवा संचालित किए जाने की मांग उठाई है। आज भी आवागमन के लिए समुचित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, प्रयागराज जिला मुख्यालय से लखनऊ राजमार्ग स्थित रेरुआ बाजार से इब्राहीमपुर, शहजादपुर चौराहा, सरदार पटेल चौराहा होते हुए मकदूमपुर चौराहा तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की जाए। इस मार्ग पर बस संचालन होने से मकदूमपुर, सिंघापुर, सुल्तानपुर, झिंगहा, अलीमपुर, दानिशपुर, दादनपुर, पीरदल्लू, हुसैनपुर, पूरेघासी, इब्राहीमपुर, पूरेनक्कू, शहजादपुर, बेलहा, मुनौवरपुर सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से लोगों को ब्लॉक मुख्यालय कौड़िहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील सोरांव, जिला न्यायालय तथा प्रयागराज शहर तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में निजी वाहनों और महंगे साधनों पर निर्भर रहने के कारण लोगों का समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं। इस मार्ग पर बस चलाने से न निगम की आमदनी भी बढ़ेगी।- रवि कुमार पटेल, सिंघापुर

लखनऊ राजमार्ग से करीब दस किमी तक गंगा के कछारी क्षेत्र में गांव आबाद है। अब तक इस क्षेत्र में बस सेवा शुरू नहीं हुई। - पन्ना लाल यादव, ग्राम पीरदल्लू

क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ। सरकार बस सेवा उपलब्ध कराने की बात हमेशा कहती रही है। फिर भी गांवों को अब तक आवागमन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। -परमानंद पटेल, बेलहा


कछार क्षेत्र के इन गांवों के लिए वास्तव में यातायात व्यवस्था की बहुत आवश्यकता है। जल्द ही परिवहन मंत्री से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर चर्चा कर स्वीकृत कराने का कार्य किया जाएगा।- गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फाफामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें