prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मेला क्षेत्र से बाहर 14 स्थानों पर रुक सकेंगे श्रद्धालु
स्नान पर्वों पर स्टेशन पर भीड़ बढने की स्थिति में शहर में 14 जगहों पर स्नानार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। हालांकि इन स्थलों पर स्नानार्थियों को कुछ अवधि के लिए ही ठहरने की सुविधा होगी। प्रयागराज जंक्शन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशरोबाग, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज, सीएवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सेंट जोसेफ स्कूल एंड कालेज तथा चंद्रशेखर आजाद पार्क में होल्डिंग स्थल बनाए गए हैं। प्रयाग रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए एनी बेसेंट इंटर कालेज, होली ट्रिनटी स्कूल, आईईआरटी कालेज तथा नार्मलल स्कूल को होल्डिंग स्थल घोषित किया गया है। रामबाग स्टेशन के लिए सेवा समिति इंटर कालेज, क्रासवेट इंटर कालेज तथा राजकीय इंटर कालेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इन स्थलों का अधिग्रहण किया जा चुका है।