फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू के मकान पर चला पीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : अतीक अहमद के चचेर भाई राशिद उर्फ नीलू का आलीशान मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के चचेरे भाई और गिरोह के सदस्य मो. राशिद उर्फ नीलू का तीन मंजिला घर बुधवार को पीडीए ने जमींदोज कर दिया। विरोध की आशंका को देखते हुए चकिया में सुबह से भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी। शाम तक राशिद का पूरा घर गिरा दिया गया। कार्रवाई से पहले पीडीए के अधिकारियों ने घर खाली करने का समय दिया था। राशिद अतीक के जमीन का कारोबार देखता था। अधिकारियों ने बताया कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में नक्शा पास न होने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू का आलीशान मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
अतीक के चचेरे भाई मो. राशिद उर्फ नीलू का तीन मंजिला मकान चकिया में था। मकान का नक्शा पास न होने के कारण पीडीए ने पहले ही नोटिस जारी किया था। बुधवार को चकिया इलाके में पुलिस और पीएसी की भारी मौजूदगी में पीडीए की टीम पहुंची और मकान को खाली करने के लिए कुछ समय दिया। इसके बाद चार जेसीबी से घर गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम तक घर पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान इलाके में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू का आलीशान मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
पीडीए के अधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि राशिद अतीक का सहयोगी है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके तीन मंजिला मकान का नक्शा पास नहीं था। घर वालों को मकान खाली करने और सामान बाहर निकालने के लिए समय दिया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 300 वर्ग गज में बने उसके मकान की कीमत करोड़ों में थी। शासन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, उसके तहत प्रयागराज में यह 44वीं कार्रवाई थी। अतीक गिरोह में शामिल डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की गई है।

4 of 5
prayagraj news : अतीक अहमद के चचेर भाई राशिद उर्फ नीलू का आलीशान मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

अतीक के आईएस-227 गैंग का सदस्य है राशिद

चकिया का रहने वाला मो. राशिद उर्फ नीलू अतीक के आईएस-227 गैंग का सक्रिय सदस्य है। अतीक के जमीन का कारोबार उनके रहते हुए भी राशिद देखता था। बाद में वह खुद भी जमीन की खरीद फरोख्त का काम करने लगा। अतीक के नाम की वजह से उसने कई विवादित जमीनों में पैसा लगाया और उससे करोड़ों कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : अतीक अहमद के चचेरे भाई राशिद उर्फ नीलू का आलीशान मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

देवरिया कांड के आरोपी ने वकील की जमीन कब्जाई, एडीजी से शिकायत

चकिया में रहने वाले अतीक के रिश्तेदार खालिद जफर पर वकील मो. नाजिर की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। खालिद देवरिया अपहरण कांड में अतीक के साथ सह अभियुक्त है। नाजिर ने एडीजी और डीआईजी से मिलकर शिकायत की है। जिला अधिवक्ता संघ ने एडीजी को पत्र देकर खालिद के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें