दुर्लभ है षटतिला एकादशी-संक्रांति का संयोग, तिल निर्मित वस्तुओं का करें दान
तीर्थ पुरोहित कृष्णा तिवारी के मुताबिक इस वर्ष मकर संक्रांति पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस वर्ष इसी दिन माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी, जिसे षट्तिला एकादशी भी कहते है घटित हो रही है। एक ही दिन यह दोनों पर्वों का एक साथ घटित होना अपने आप में ही दुर्लभ संयोग है। मकर संक्रांति पर्व पर स्नान दान अन्न-वस्त्र दान करने की परंपरा है लेकिन एकादशी तिथि को अन्न का दान वर्जित भी है। ऐसी स्थिति में एकादशी व्रत करने या मानने वाले अन्न के रूप में तिल तथा तिल से निर्मित गजक, लड्डू आदि का दान करें। अन्नदान का संकल्प कर अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर उस संकल्पित अन्न का दान कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं।