फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आजः 19 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Sat, 19 Jan 2019 01:01 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ चला है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों की भी शुरुआत हो चली है। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। ढोल-मंजीरे गूंजने लगे हैं। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई देने लगी है। 

आज महाकुंभ का पाचवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1. 4 बजे से सेक्टर-13 स्थित निंबार्कनगर पंडाल में संत मोरारी बापू की कथा का शुभारंभ।
2. 12 बजे सेक्टर-12 स्थित शिविर में प्रेम मई साईं मां का विदेशी भक्तों के साथ सत्संग।
3. 2 बजे से सेक्टर-12 जीयर स्वामी के शिविर में तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य की राम कथा।
4. 10 बजे से सेक्टर-एक में डिजिटल प्रदर्शनी।
5. सेक्टर दो में 10 बजे से हस्त शिल्प प्रदर्शनी।
6. 7 बजे शाम परेड ग्राउंड सेक्टर-गंगा पंडाल में उप शास्त्रीय गायिका कुमुद दीवान का गायन।
7. श्रीराम भारती कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन।
8. 7 बजे से अक्षयवट के पंडाल में पार्थो बोस कोलकाता का सितार वादन। मनोज जाले का हरियाणवी लोक नृत्य, अभय सिन्हाके बिहारीलोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

9.  बाल रामलीला ग्रुप त्रिनिदाद के कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन।
10. 7 बजे से यमुना मंच पर अग्निहोत्री बंधुओं का भजन। दिल्ली के अजय प्रसन्ना का बांसुरी वादन। पद्मश्री अनवर खां का गायन और सुधीर नारायण की गजल प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें