फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रयागराज में बड़ा हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, चार की मौत, मुआवजे का एलान

Mon, 23 Mar 2026 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : गंगापार इलाके के फाफामऊ के पास चंदापुर गांव में स्थित कोल्ड स्टोरेज धराशायी हो गया। तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते हादसा हुआ है। कोल्ड स्टोरेज जिस समय गिरा उस समय वहां पर दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। हादसे में चार मजदूरों की मौत बताई जा रही है। छह की हालत नाजुक है। एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व मंत्री अहमद का बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
1 of 8
अमोनिया रिसाव के बाद धराशायी हुए मलबे से निकले लोगों को बचाता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया। अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया। इसमें चार मजदूरों के मौत की बात कही जा रही है। छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिले भर की एंबुलेंस को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी है।हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।

मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग दब गए। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया है। फाफामऊ समेत आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मौके से निकाले गए चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। दर्जन भर से अधिक जेसीबी मलबो को हटाकर दबे हुए लोगों को खोज रही है। शाम सवा चार बजे तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं। एक मृतक की पहचान सहरसा के ज्योतिष के रूप में हुई है।

पीएम ने किया मुआवजे का एलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार वालों को दो लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।



मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो लाख: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई भीषण दुर्घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों के तत्काल बेहतर इलाज और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति मिले।



विज्ञापन

तेज धमाका होने पर सहमे लोग

2 of 8
अमोनिया गैस रिसाव के बाद कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे के समय डेढ़ दर्जन से अधिक मौजूद शीतगृह में मौजूद थे। तेज आवाज के साथ धमका हुआ तो आसापास के लोग भी सहम गए। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के परिवार के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

कई एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर

3 of 8
मलबे से निकाले गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
मलबे में दबे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जा रहा है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है।

तेज आवाज के साथ फटा अमोनिया टैंकर

4 of 8
एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
अमोनिया गैस रिसाव के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। टैंकर फटने की आवाज सुनकर लोग थर्रा गए। गैस के चलते बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है कोल्ड स्टोरेज

5 of 8
अमोनिया गैस रिसाव के बाद कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला।
सपा के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी

6 of 8
मलबे में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाती एनडीआरएफ टीम। - फोटो : अमर उजाला।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम  ने भी संभाला मोर्चा। मलबे में दबे घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल। 
विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक जेसीबी हटा रही है मलबा

7 of 8
जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा। - फोटो : अमर उजाला।
दर्जन भर से अधिक जेसीबी को मौके पर लगाया गया है। जेसीबी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को खोजने के काम में लगी है। 
विज्ञापन

देर शाम तक चलता रहा रेस्क्यू आपरेशन

8 of 8
अमोनिया गैस की पाइप फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला।
फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज धराशायी होने के बाद बचाव कार्य देर शाम तक चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें