फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चाचा-भतीजे की मौत के मामले में मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Sat, 11 Jul 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र खलसा गाव के आरोपी को बहरिया पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के खलसा गांव में करंट से चाचा-भतीजे की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। आठ जुलाई को खलसा गांव में मक्के के खेत में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से चाचा कमलेश यादव और भतीजे प्रिंस यादव की मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद आरोपी नागेंद्र बहादुर सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी ग्राम खलसा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें