महपूरा संपर्क मार्ग से अतनपुर भनेवरा गांव तक कई वर्षों पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा मिट्टी और गिट्टी डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। तब से इस मार्ग पर दिनभर धूल उड़ता है।
करीब 25 गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य संपर्क मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन अधूरे निर्माण के कारण यह परेशानी का कारण बन गया है। तेज धूप के चलते सड़क पर उड़ रही धूल कई किलोमीटर तक फैल जाती है। ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले सड़क पर काम शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चले गए। इसके बाद से स्थिति जस की तस बनी हुई है और समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इस मार्ग पर धूल इतनी उड़ती है कि सामने से आने-जाने वाला व्यक्ति तक दिखाई नहीं देता। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। -पारसनाथ यादव, गांव अतनपुर
गड्ढों और धूल भरी सड़क पर बाइक चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इसलिए सड़क का काम तुरंत पूरा कराया जाए।- संजीव कुमार यादव, अतनपुर गांव
धूल के कारण घरों में गंदगी भर जाती है। कपड़े और खाना तक सुरक्षित नहीं रहता। तेज धूप में धूल का गुबार और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए।- विनोद कुमार यादव, महपूरा गांव
यह सड़क 25 गांवों की जीवनरेखा है, लेकिन वर्षों से अधूरी पड़ी है। संपर्क मार्ग जल्द से जल्द बनाया जाए। बाजार, स्कूल व अस्पताल जाने के लिए यही एक मुख्य मार्ग है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।-संदीप कुमार गौतम अतनपुर गांव
करनाईपुर क्षेत्र के अतनपुर महपूरा संपर्क मार्ग पर गिट्टी बोल्डर से उड़ती धूल
करनाईपुर क्षेत्र के अतनपुर महपूरा संपर्क मार्ग पर गिट्टी बोल्डर से उड़ती धूल
करनाईपुर क्षेत्र के अतनपुर महपूरा संपर्क मार्ग पर गिट्टी बोल्डर से उड़ती धूल
करनाईपुर क्षेत्र के अतनपुर महपूरा संपर्क मार्ग पर गिट्टी बोल्डर से उड़ती धूल