करनाईपुर क्षेत्र के महपूरा गौहानी संपर्क मार्ग को बनाने की मांग करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
महपूर–गौहनी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा है। रविवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 10 किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग अधूरा होने से आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे लोगों में निराशा और नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस दौरान रणजीत यादव, जंग बहादुर पटेल, शिवा कनौजिया, सोनू पासी, शिवबहादुर यादव, लालजी यादव, विशाल प्रजापति और प्रशांत यादव आदि रहे। एसडीएम फूलपुर अविनाश कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।