फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आई महिला की गई जान

Sun, 07 Jun 2026 08:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)

सार

रविवार शाम को इलाके के ऊंचडीह बाजार (सोनारकातारा) में कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कूलर में करंट उतरने से महिला की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम को इलाके के ऊंचडीह बाजार (सोनारकातारा) में कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। हालाकि परिजन तत्काल महिला को रामनगर सीएचसी ले आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ऊंचडीह बाजार के सोनारकातारा के धीरज की पत्नी रोशनी (29) कूलर में पानी डाल रही थी। इसी दौरान वह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन तत्काल उसे रामनगर सीएचसी ले आए। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका रोशनी को एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें