फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से मशहूर हुई माही, बेच रही है रुद्राक्ष का माला

Sat, 03 Jan 2026 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी प्रयागराज ने महाकुंभ 2025 में आने वाले साधारण लोगों को पहचान दिलाई है। इसी तरह माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से फेमस माही इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
माघ मेले में वायरल हो रही मोनालिसा के शक्ल से मिलती-जुलती माही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी प्रयागराज ने महाकुंभ 2025 में आने वाले साधारण लोगों को पहचान दिलाई है। इसी तरह माघ मेले में मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से फेमस माही इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। मेले में क्रिएटर्स की भीड़ पूरे समय उनके आस-पास घूमते नजर आती है। माही मेले में माला बेचने का काम करती हैं लेकिन इन दिनों मेले में उनकी पहचान मोनालिसा की छोटी बहन के नाम से बनी हुई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली माही प्रयागराज की रहने वाली हैं। माही बताती हैं कि माता-पिता घर पर रहते हैं। ऐसे में घर खर्च चलाने के लिए माघ मेले में माला बेचने का काम शुरू किया। मैने सोचा कि मेले में अलग दिखूंगी तो माला अधिक बिकेगा क्योंकि लोगों को रंग-बिरंगी चीजें आकर्षित करती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ लोग माला खरीदने के बजाय मेरा वीडियो बनाने लगे और माला बिकना बंद हो गया। लोग मेरे मेकअप के कारण मुझे मोनालिसा की छोटी बहन बोलने लगे और मेरा वीडियो कब वायरल हो गया मुझे पता भी नहीं चला।

फेमस हुई तो अच्छा लगा कि अब मुझे भी चार लोग अब पहचानेंगे लेकिन ये पहचान मुझे अपना काम नहीं करने दे रही है। जो काम करने आई थी भीड़ की वजह से नहीं कर पा रही हूं। लोग वीडियो तो बना रहे हैं लेकिन माला नहीं खरीद रहे। चारो तरफ से जब लोग भीड़ लगा लेते हैं तो माला खरीदने वाले लोग भी मेरे पास नहीं आ पाते हैं। मेले में मुझे पहचान तो मिली लेकिन घर खर्च चलाने के लिए कोई काम नहीं है। मोनालिसा को तो अपनी मंजिल मिल गई। उम्मीद है कि मुझे भी जल्द मंजिल मिल ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें